Rajasthan News: गगाड़ी-ढाढणिया-आगोलाई में बिछेगी राइजिंग मेन पाइप लाइन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार ने जोधपुर की 6 ग्राम पंचायतों में सुचारू पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गगाड़ी से ढाढणिया आगोलाई तक 49 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसमें लगभग 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
सीएम गहलोत ने दी वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्रवासियों को निरंतर पेयजल उपलब्धत कराने के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्य से उदयसर, आगोलाई, ढाढणिया सासण, ढाढणिया भायला, टुगर, भाटेलाई पुरोहितान ग्राम पंचायतों के 28 गांवों की 37 हजार से अधिक जनसंख्या को पेयजल सुनिश्चित हो सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications