Rajasthan News: राजनाथ सिंह कल आएंगे राजसमंद और नाथद्वारा, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल
Rajasthan News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी और नाथद्वारा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर विश्वराज सिंह की नामांकन सभा में शामिल होने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को राजसमंद और नाथद्वारा आएंगे। इस दौरान वे नाथद्वारा के श्रीनाथ जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भी भाग लेंगे।
केंद्रीय मंत्री का यह रहेगा कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे दिल्ली से फ्लाईट से रवाना होकर 11ः15 पर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेेगे। जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 11ः25 पर हैलीकॉप्टर से राजसमंद के लिए रवाना होंगे। नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के मंदिर में पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब एक बजे राजसमंद बस स्टैंड पर भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नाथद्वारा के रसाला चौक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी कुंवर विश्वराज सिंह की नामांकन रैली को संबोधित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3ः30 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस और भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में प्रत्याशियों की सूचियां आने का सिलसिला जारी है। घोषित किए गए उमीदवार नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आपको बता दें राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications