Rajasthan News: पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी ग्लोबल लीडर बनकर उभरे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखंड दौरे के दौरान कहा कि पीएम मोदी पिछले 9 वर्षों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरे हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखंड दौरे के दौरान कहा कि पीएम मोदी पिछले 9 वर्षों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर झारखंड दौरे पर हैं। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय मोदी जी का लगातार 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 वर्षों में मोदी जी की छवि ग्लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई है। उनकी दूरदृष्टी ऐसी है कि कोरोना के खतरे को पहले ही भांपते हुए उन्होंने लॉकडाउन लगाया। भारत निर्मित वेक्सिन दुनिया में पहुंचाई। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा। अतः वे देश में एक ऐसे गेमचेंजर बन चुके हैं कि उनको 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता।'













Click it and Unblock the Notifications