Rajasthan News: भाजपा की जीत के चाणक्य बनकर उभरे संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जानिए पूरा मैनेजमेंट
Rajasthan News: राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सांगानेर से भाजपा विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा में संघ से जुड़े एक नेता चाणक्य बनकर उभरे है। इस पूरे चुनाव में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर प्रदेश की सियासत के चाणक्य के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार से संघर्ष की बात हो या संगठन को मजबूत करने की। चंद्रशेखर हर भूमिका में ताकतवर बनकर सामने आए हैं। इतना ही नहीं भजन लाल शर्मा जैसे कार्यकर्त्ता को तराश कर मुख्यमंत्री बनाने तक में उनकी भूमिका रही है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह के सामने भी उनका कद बढ़ गया है।
राजनीति के चाणक्य बनकर उभरे
राजनीति के जानकार बताते हैं कि राजस्थान में 2018 की हार के बाद संगठन महामंत्री प्रकाश चंद गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके बाद चंद्रशेखर को संगठन महामंत्री बनाया गया। वे नए सिरे से पार्टी को मजबूत बनाने में जुट गए। भाजपा के सामने साल 2023 का विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती थी। राजस्थान में चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन पीएम मोदी की गारंटियों को धरातल पर बूथ स्तर पर पहुंचाने का माइक्रो मैनेजमेंट प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की क्षमता और योग्यता को समझकर उनको सही दिशा में कार्य करने के लिए लगाया। बतौर प्रचारक चंद्रशेखर को कार्यकर्ताओं की उपयोगिता समझने का अच्छा अनुभव है। यही वजह रही कि बिना चेहरे के चुनाव लड़ने की रिस्क लेकर भी भाजपा ने प्रदेश में फतेह हांसिल की।

भाजपा के तीसरे संगठन महामंत्री
राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मूलतः उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं। वे अब तक प्रदेश के तीसरे संगठन महामंत्री हैं। इससे पहले 2002 से 2009 तक प्रकाशचंद गुप्ता और 1989 से 2002 तक ओमप्रकाश माथुर इस पद पर रह चुके हैं। अब राजस्थान में संगठन महामंत्री का दायित्व चंद्रशेखर निभा रहे हैं। भाजपा में संगठन महामंत्री के पद को महत्वपूर्ण माना जाता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हर बड़ा फैसला संगठन महामंत्री की राय के बाद ही लेना होता है। साल 2008 में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री प्रकाशचंद गुप्ता ने 2009 में यह पर छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications