Rajasthan News: विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट की भूमिका को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, जानिए पूर्व वजह
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की सक्रियता बढ़ने लगी है।पूर्व डिप्टी सीएम पायलट और पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी के बीच एक अहम मुलाकात हुई है। इन नेताओं की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के सरकारी बंगले पर हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में मारवाड़ की सियासत पर दोनों के बीच मंत्रणा हुई है। कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा द्वारा हाल ही में भाजपा में शामिल होने के बाद अब सचिन पायलट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कांग्रेस की बेनीवाल की पार्टी से गठबंधन की चर्चा
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा है कि कांग्रेस हनुमान बेनीवाल के साथ गठबंधन कर सकती है। मारवाड़ की सियासत में पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस को जाट वोट बैंक की जरूरत है। मारवाड़ के ज्यादातर जाट हनुमान बेनीवाल के साथ के समर्थक हैं। ज्योति मिर्धा से जुड़े जाट समुदाय के मतदाता बीजेपी को समर्थन देंगे तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान होना तय है। ऐसे में कांग्रेस के आरएलपी के साथ गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी बेनीवाल के विरोधी हैं। पिछले दिनों चौधरी ने कहा था कि बेनीवाल के साथ गठबंधन संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा कांग्रेसी इस गठबंधन के बारे में सोच भी नहीं सकता।

चुनावी मुश्किलों से उभरने के लिए हनुमान का सहारा
कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में रिपीट होने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। कांग्रेस के नेता हर हाल में चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। भाजपा ने कैलाश मेघवाल द्वारा हाल ही में पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाने के लिए निलंबित कर दिया है। अब कैलाश मेघवाल के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की पूरी संभवना है। जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने भी अशोक गहलोत की तारीफ करके पार्टी को चिंता में डाल दिया। नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस द्वारा इससे उभरने के लिए हनुमान बेनीवाल के साथ गठबंधन किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications