Rajasthan News: खड़गे राजस्थान में रुमाल झपट्टा का खेल खेलने की राजनीति कर रहे हैं : सीपी जोशी

Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को जोधपुर में प्रेस वार्ता की और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के पितृशोक पर उनके गांव जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों के मिलकर संवेदना जताई। फलौदी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा की। जयपुर में महेंद्र पाल मीणा के समर्थन में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुजुर्ग है। प्रदेश के लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। लेकिन खड़गे को ध्यान रखना चाहिए। प्रधानमंत्री के पिता को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खड़गे भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पीठ थपथपा रहे हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस राज के पांच वर्षों के राज में सिर्फ घोषणाएं और झांसेबाजी हुई है। रिकॉर्ड इस सरकार की पोल खोल रहे हैं। आज राजस्थान महंगाई, महिला अपराध, दलितों पर अत्याचार, बेरोजगारी में नंबर एक है।

cp joshi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान में सिर्फ पर्यटन के लिए आता है। प्रदेश को तिजोरी समझता है। यहां की जमीनों की अवैध खरीद फरोख्त करते हैं। चुनाव के समय जनता के बीच जाकर झूठे वादे कर यह आशा रखते हैं कि जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी तो यह उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी सिद्ध होगी। क्योंकि खुद मुख्यमंत्री के पुत्र को विश्वास है कि पिताजी सरकार को रिपीट नहीं करवा सकते,फिर जनता इन पर कैसे विश्वास करे। काठ की हांडी एक बार चढ़ती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केंद्रीय मोदी सरकार में तुलनात्मक अध्ययन करने से सच्चाई सामने आ जाती है। एक तरफ जहां पूरे कार्यकाल में काम हुए हैं। गरीब, किसान, वंचित, महिला, युवा सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनी और उनके परिणाम सामने नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड देखे तो उसे सिर्फ झांसेबाजी और कागजों में अटकी योजनाएं नजर आएंगी। राहत के नाम पर अंतिम छह महीनों में जो सस्ती बिजली, सिलेंडर, अनाज, मोबाइल देने की घोषणा की। वह भी यह अशोक गहलोत सरकार पूरी नहीं कर पाई। अब जनता का मिजाज देखकर कांग्रेस के अध्यक्ष, गांधी परिवार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घबरा गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+