Rajasthan News: जेपी नड्डा कल जयपुर में करेंगे भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, दौसा में करेंगे जनसभा
Rajasthan News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कल एक दिवसीय प्रवास पर राजस्थान आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रमानुसार जेपी नड्डा सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सुबह 10ः30 बजे भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर भाजपा के संकल्प-पत्र के विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगेे।
दौसा के महुवा और सिकराय में दो विशाल जनसभा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दोपहर बाद दौसा के महुवा और सिकराय में दो विशाल जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को जयपुर में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications