Rajasthan News: दिल्ली में राजस्थान को लेकर कांग्रेस की हाईलेवल की बैठक, जानिए गहलोत-पायलट पर क्या हुआ फैसला

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में हाई लेवल की एक बैठक की है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित राजस्थान के अनेक नेता मौजूद थे। आपको बता दें कि बैठक में विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर गहलोत सरकार की योजनाओं पर चुनाव में उतरने का चिंतन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है इस बार इतिहास बदलेगा।

कांग्रेस ने जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया है। पार्टी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी। राजस्थान का हर वर्ग किसान, खेत मजदूर, युवा, महिलाएं एवं समाज का हर वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सबकी आकांक्षाओं का ख्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है इस बार इतिहास बदलेगा।

congress meting

राहुल गांधी ने मीडिया की मौजूदगी में ली चुटकी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया की मौजूदगी में चुटकी लेते हुए कहा कि लैपटॉप मीडिया को दिखाइए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बैठक में मौजूद है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने टीवी स्क्रीन की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी को बताया कि पीछे स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है। बैठक में मौजूद सभी नेता इस बात पर हंसने लगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैर में चोट लगी होने की वजह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक से जयपुर से ही जुड़े थे।

सर्वे के आधार पर विधानसभा के टिकट देगी कांग्रेस

कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दो सर्वे हो चुके हैं अब तीसरा सर्वे होने जा रहा है यह सर्वे एजेंसी कर्नाटक की है। कर्नाटक में इसी एजेंसी ने कांग्रेस के लिए सर्वे किया था। चर्चा है कि कांग्रेस को उस एजेंसी के सर्वे पर पूरा भरोसा है। ऐसे में पार्टी जिन सीटों पर सर्वे हो चुका है। वहां भी क्रॉस सर्वे करवा सकती है। कांग्रेस वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कराकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी सर्वे के आधार पर ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण करेगी। ऐसे में सर्वे को लेकर कांग्रेस नेताओं की धड़कनें तेज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+