Rajasthan News: महंगाई राहत शिवर में 7 करोड़ 08 लाख के पार पहुंचा गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा, जानिए वजह
प्रदेश में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है। शिविरों में लाभान्वित परिवारों के साथ ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी रोजाना तेजी से बढ़ रहा है।
Rajasthan News: राजस्थान में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों को लेकर आमजन का उत्साह बरकरार है। शिविरों में लाभान्वित परिवारों के साथ ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में गुरुवार शाम तक लाभांवित परिवारों की संख्या 1.61 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.08 करोड़ से अधिक का हो चुका है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 52.50 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 87.82 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 10.56 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 98.64 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 63.04 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.25 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 48.83 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 96.86 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.22 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.22 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications