Rajasthan News: टोंक के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह मुकुल का निधन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जताया दुख
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह मुकुल के निधन पर दुख जताया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'टोंक के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम सिंह मुकुल जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा कर पार्टी को मजबूत किया है। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। मैं राम सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।'













Click it and Unblock the Notifications