Rajasthan News: पीसीसी में बोले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, कहा- 'राजस्थान में बदलेगा तीन दशकों का चलन'
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि हम राजस्थान में एक बार फिर अपनी सरकार बनाने में सक्षम होंगे। अन्य राज्यों में भी चाहे वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो, कांग्रेस पार्टी ने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे जो फीडबैक मिल रहा है। मुझे लगता है कि पिछले तीन दशकों का चलन बदल जाएगा और राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनेगी। पायलट कहते हैं कि टिकटों की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं के जो बयान आए हैं। उससे पता चलता है कि वे बहुत उत्साहित नहीं थे। वे सभी इस बात को लेकर झिझक रहे हैं कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ाया जाए। जमीनी स्तर पर हमारी स्थिति बहुत जोरदार है। लोग नारे सुन-सुनकर थक गए हैं। थक गए हैं। एनडीए-बीजेपी के पतन की शुरुआत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से होगी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को यह बात पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार
पूर्व डिप्टी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा दिल्ली के नेताओं के जरिए चुनाव जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा नहीं। राजस्थान में हम लोग दोबारा सरकार बनाएंगे अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। चाहे मध्य प्रदेश है, छत्तीसगढ़ है, तेलंगाना है। वहां पर भी कांग्रेस पार्टी का बहुत अच्छा परफॉर्मेंस है। जो फीडबैक हमें मिल रहा है। उससे लगता है कि हम तीन दशक का ट्रेंड बदलने जा रहे हैं। हम राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

मध्य प्रदेश के नेता टिकट मिलने के बाद उत्साहित नहीं
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की चुनाव को लेकर क्या रणनीति है। उनका टिकट को लेकर क्या फार्मूला है। भाजपा किसे टिकट दे रही है। नहीं दे रही है। यह उनका अंदरूनी मामला है। मध्य प्रदेश में टिकट वितरण के बाद जिस तरह नेताओं के बयान आए हैं। वह बहुत उत्साहित नहीं है। कांग्रेस की स्थिति धरातल पर बहुत मजबूत है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का राजस्थान में दौरा हुआ है। हम सब फील्ड में गए हैं। उससे युवा वर्ग, किसान वर्ग, मध्यम वर्ग, ग्रामीण क्षेत्र में सब समझ रहे है कि भाजपा की नीतियों से वह आहत हुए हैं। आर्थिक संभावनाएं कम हुई है। रोजगार लग नहीं रहे। महंगाई लगातार बढ़ी है। भाजपा लगातार प्रचार, विवादित बयान और भाषण के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उससे लोग परेशान हो चुके हैं। बेवजह हर मुद्दे पर कंफ्यूजन क्रिएट किया जा रहा है। अफवाहें फैलाई जा रही है। लोग नारे सुन सुनकर त्रस्त हो चुके हैं। लोग विकास चाहते हैं। हमारी सरकार ने जनता के लिए नई-नई योजनाएं बनाई। केंद्र सरकार उस तरह का काम करने में असमर्थ ही रही है और अब जनता थक चुकी है। भाजपा के पतन की शुरुआत राजस्थान से होगी।












Click it and Unblock the Notifications