Rajasthan News : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बनाएंगे नई पार्टी ! जानिए क्या होगा पायलट की पार्टी का नाम
राजस्थान में गहलोत पायलट के बीच चल रहे सियासी संग्राम के बीच सचिन पायलट द्वारा नई पार्टी बनाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चर्चा है कि पायलट की नई पार्टी का नाम 'आर' अक्षर से शुरू होगा।

Rajasthan News : राजस्थान में कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नई पार्टी बनाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। चर्चा है कि सचिन पायलट आगामी महीनों में अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। गहलोत सरकार के कुछ मंत्रियों के व्यक्तव्य से सचिन पायलट को सपोर्ट मिल रहा है। माना जा रहा है कि लगभग 15 से 20 विधायक पायलट के समर्थन में कांग्रेस से अलग हो सकते हैं। सचिन पायलट को भाजपा और हनुमान बेनीवाल के साथ ही आप पार्टी से गठबंधन करने के प्रस्ताव आए हैं। सूत्रों की माने तो पायलट की पार्टी का नाम 'आर' अक्षर से शुरू होगा।
गहलोत सरकार के खिलाफ मुखर है पायलट
प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस जब सत्ता में आई तो सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना थी। लेकिन पार्टी हाईकमान ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों नेताओं में सीएम पद को लेकर खींचतान तेज हो गई। साल 2020 में पायलट ने कुछ विधायकों के समर्थन के साथ गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश भी की। लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद से ही पायलट गहलोत सरकार के खिलाफ पार्टी में रहते हुए मुखर नजर आते हैं। हाल ही में पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। आपको बता दें कि पायलट ने इसी मामले को लेकर जयपुर में एक दिवसीय अनशन भी किया था।
पार्टी कार्यक्रमों से बनाई दूरी
सचिन पायलट पिछले कुछ समय से पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उन्हें लिखित आमंत्रण भेज आमंत्रित किया जाता है। लेकिन पायलट कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं। हाल ही में विधायकों के साथ वन टू वन संवाद के दौरान भी पायलट पार्टी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट के नहीं पहुंचने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने और पायलट की गतिविधियों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट किसी भी वक्त पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि पायलट अपनी तमाम गतिविधियों के बीच इस बात का भी दावा करते हैं कि वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो पायलट इन दिनों राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर के संपर्क में रहकर आगामी रणनीति तैयार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications