Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखंड में किया पीएम मोदी की योजनाओं का प्रचार, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखण्ड दौरे के दौरान आमजन को पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झारखण्ड दौरे के दौरान आमजन को पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जिस गरीबी के नारे से कांग्रेस लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी। उस गरीबी को हटाने का यदि सच्चे मन से किसी ने प्रयास किया है, तो वह है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी। जिन्होंने जनधन, उज्ज्वला, कोरोना में बिना वक्त गंवाए देशव्यापी लॉकडाउन, स्वदेशी टीका, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, पीएम किसान समृद्धि, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल क्रांति, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, जीएसटी, तीन तलाक़ की समाप्ति, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 की समाप्ति तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे निर्णय लेकर राष्ट्रहित की मिसाल पेश की है।'

जिस गरीबी के नारे से कांग्रेस लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी -
उस गरीबी को हटाने का यदि सच्चे मन से किसी ने प्रयास किया है, तो वह है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।
जिन्होंने जनधन, उज्ज्वला, कोरोना में बिना वक्त गंवाए देशव्यापी लॉकडाउन, स्वदेशी टीका, प्रधानमंत्री गरीब… pic.twitter.com/Jae0YhLna2
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) June 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications