Rajasthan News: जयपुर के एक ही नाम के दो एक्टरों में प्रोफाइल को लेकर विवाद, जानिए कैसे थाने तक पहुंचा मामला
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बॉलीवुड से जुड़ा एक नए तरीके का मामला सामने आया है। यह मामला प्रोफाइल हाईजैकिंग और परसोनेशन से जुड़ा है। दरअसल, मुंबई में जयपुर के ही दो युवा एक्टिंग से जुड़ा काम करते हैं। दोनों ही युवाओं का नाम राघव तिवारी है। लेकिन दोनों के बीच काम और उम्र का बड़ा फर्क है। एक राघव तिवारी वह हैं। जिन्होंने चलो दिल्ली, मैरीकॉम, पुष्कर लॉज और रणथम्भौर जैसी फिल्मों और सास बहू और फ्लेमिंगो, द ट्रायल और जेंगाबुरू द कर्स जैसी वेब सीरीज में काम किया है। वहीं दूसरे एक्टर राघव तिवारी ने साल 2020 में प्रसारित हुए सीरियल हमारी वाली गुड न्यूज़ में काम किया है। अब दोनों एक्टर्स के बीच प्रोफाइल और पहचान को लेकर विवाद है। इन दोनों के बीच विवाद को लेकर जो मामला सामने आया है। वह हैरान करने वाला है। हमारी वाली गुड न्यूज सीरियल फेम राघव तिवारी ने कई फिल्मों में काम कर चुके सीनियर एक्टर राघव के काम को अपना बताकर जाने-माने वेबसाइट पर अपने आर्टिकल छपवाए। साथ ही मूवी रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी पर भी मैरीकॉम फेम एक्टर की प्रोफाइल को अपना बात कर क्लेम कर लिया। इस संबंध में जब मामले की जानकारी सामने आई तो पीड़ित पक्ष मैरीकॉम फेम राघव तिवारी ने जयपुर के शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
ऐसे सामने आया पूरा मामला
साल 2020 में कोविद लॉकडाउन के दौरान जब मैरीकॉम फिल्म एक्टर राघव तिवारी जयपुर आए। इसी दौरान दूसरे राघव तिवारी को हमारी वाली गुड न्यूज सीरियल मिला। सीरियल प्रमोशन के दौरान दूसरे राघव तिवारी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यूज में गलत जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने ही मैरीकॉम समेत कई फिल्मों में काम किया है।

देश के प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार में छपा आर्टिकल
पिछले दिनों टाइम्स आफ इंडिया का ऐसा ही एक आर्टिकल जब मैरीकॉम फेम एक्टर राघव को उनके किसी दोस्त ने शेयर किया। इसके बाद उन्होंने सीरियल हमारी वाली गुड न्यूज कर रहे राघव से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने जूनियर राघव से रिक्वेस्ट की कि वह उनकी ओर से मीडिया में भेजी गई गलत और भ्रामक जानकारी को न्यूज वेबसाइट से हटवाएं। इस बात को स्वीकार करते हुए सीरियल फेम राघव ने उसे जल्द हटवाने का आश्वासन दिया। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी जब उन्होंने ऐसा नहीं किया। तब मेरी कॉम फेम एक्टर ने थाने में मामला दर्ज करवाया।
गलत जानकारी देकर चर्चित होने का प्रयास
फिल्म मैरीकॉम फिल्म एक्टर राघव तिवारी को यह जानकारी मिली है कि सीरियल गुड न्यूज फेम एक्टर राघव इंडस्ट्री में गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं। वह मैरीकॉम सहित सभी फिल्मों वेब सीरीज को लेकर यही कह रहे हैं कि सभी में उन्होंने काम किया है। इस मुद्दे से संबंधित एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई उनकी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें वह फिल्म एक्टर सीनियर राघव तिवारी की फिल्मों को अपना बता रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
राघव तिवारी हमारे सीनियर आर्टिस्ट
इस मामले को लेकर हमारी वाली गुड न्यूज फेम राघव तिवारी का कहना है कि यह सब सिर्फ कंफ्यूजन है। यह आईएमडीबी का मामला है। मैरीकॉम वाले एक्टर राघव से बात हो गई है। वह सीनियर आर्टिस्ट है। हम मिलकर इसका समाधान निकालेंगे। टीम भी इस काम में लग गई है। उनका तर्क है कि मैंने किसी का क्रेडिट नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications