Rajasthan News : दौसा की उप तहसील भाण्डारेज तहसील में क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी नवीन उप तहसीलों की मंजूरी

दौसा जिले की उप तहसील भाण्डारेज को तहसील में क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही जिले में नवीन उप तहसील देलाड़ी, बालाहेड़ी तथा गीजगढ़ स्थापित की जा रही है। सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में दौसा जिले की उप तहसील भाण्डारेज को तहसील में क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही जिले में नवीन उप तहसील देलाड़ी, बालाहेड़ी तथा गीजगढ़ स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से आमजन को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में राहत मिलेगी। क्रमोन्नत तहसील भाण्डारेज में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 4 पटवार मण्डल शामिल होंगे। नवीन उप तहसील देलाड़ी में 1 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 2 पटवार मण्डल तथा बालाहेडी में 1 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 1 पटवार मण्डल तथा गीजगढ़ में 1 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 3 पटवार मण्डल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील खोलने की घोषणाएं की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+