Rajasthan News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
Rajasthan News: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पांच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इन नेताओं को बनाया गया पर्यवेक्षक
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मुकुल वासनिक, भूपेंद्र हुड्डा, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल और शकील अहमद खान को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस ने 156 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
राजस्थान में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांच सूची जारी कर दी है। प्रदेश में 200 विधानसभा सिम हैं इसमें से कांग्रेस ने 156 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक से अपना नामांकन दर्ज करा चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4 नवंबर को सरदारपुर सीट से अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।
Congress appoints special observers for the ensuing #RajasthanAssemblyElection2023 pic.twitter.com/tPHO4nzlUm
— ANI (@ANI) November 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications