Rajasthan News: सीएम गहलोत ने ओलंपिक खेल का वीडियो किया ट्वीट, कहा-"खेल लोगों को जोड़े रखने का जरिया"
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का वीडियो शेयर कर कहा कि खेल न सिर्फ फिट रखते हैं बल्कि मेल मिलाप और लोगों को जोड़े रखने का बड़ा जरिया भी बनते है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'गजब की जिंदादिली ! उम्र के इस पड़ाव में भी इस जोश और उत्साह ने राजीव गांधी ओलंपिक में नया रंग और ऊर्जा भर दी। वाकई खेल न सिर्फ फिट रखते हैं बल्कि मेल मिलाप और लोगों को जोड़े रखने का बड़ा जरिया भी बनते हैं।'













Click it and Unblock the Notifications