Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कुलगाम में शहीद हवलदार बाबूलाल हरितवाल को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए राजस्थान के हवलदार बाबूलाल हरितवाल को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश की रक्षा के लिए आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत हवलदार श्री बाबूलाल हरितवाल को सादर श्रद्धांजलि। दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ पूर्ण संवेदना से खड़े हैं। आपके इस अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा। जय हिंद।'













Click it and Unblock the Notifications