Rajasthan News: सीएम गहलोत 15 जून को धौलपुर और भरतपुर जिले के दौरे पर, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को धौलपुर और भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत यहां महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को धौलपुर और भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर के दौरे कर आमजन से सीधे मुलाकात कर रहे हैं।
यह रहेगा मुख्यमंत्री गहलोत का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे धौलपुर जिले के बाड़ी के कृषि उपज मंडी प्रांगण में महंगाई रात कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम गहलोत दोपहर 1:30 बजे बाड़ी से रवाना होकर भरतपुर जिले के सीकरी पहुंचेंगे। यहां सीएम गहलोत महंगाई राहत कैंप और प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3:30 बजे सीकरी से प्रस्थान कर 4:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे।













Click it and Unblock the Notifications