Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कुशलगढ़ में की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुशलगढ़ में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला खड़िया को भारी मतों से जिताने की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'छतों, दीवारों, सभागार से क्षितिज तक लहराते हाथों, गूंजते नारों और गगनभेदी नाद आगे की ओर प्रशस्त कांग्रेस गारंटी यात्रा की आगवानी कर रहा है। ये तस्वीरें साफ बता रहीं हैं कि पूरा कुशलगढ़ प्रत्याशी रमिला खड़िया जी को भारी मतों से जिताने को तैयार है।'













Click it and Unblock the Notifications