Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मणिपुर घटना पर जताया दुख, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा पर चिंता और दुख जताते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'अत्यंत दुख की बात है कि मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही। इससे पूरा देश चिंतित है। भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मणिपुर को देख कर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications