Rajasthan News: भाजपा ने राजपूत, महाजन और गुर्जर को बनाया राष्ट्रीय पदाधिकारी, जानिए सियासी मायने
Rajasthan News: बीजेपी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री और अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में जाट समुदाय के नेता को तरजीह नहीं दी है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। पार्टी ने सतीश पूनिया को जब अध्यक्ष पद से हटाया था। तब उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय संगठन में कोई पद दे सकती है। लेकिन पार्टी की इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीद टूट गई है। आपको बता दें सतीश पूनिया को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जाट समुदाय में पार्टी के प्रति नाराजगी बढ़ गई थी। जाट समुदाय के नेताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर पूनिया को हटाए जाने पर एतराज जताया था।
भाजपा में अहम पदों पर नियुक्तियों में देर
प्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा में चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। चर्चा है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनाव संचालन समिति की अध्यक्ष बना सकते हैं। वसुंधरा समर्थक नेता भी उनकी इस नियुक्ति की उम्मीद में है। भाजपा में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर भारी गुटबाजी है। राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं।

पीएम मोदी के चेहरे पर होगा चुनाव
पार्टी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव पीएम मोदी और कमल के निशान पर लड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने भी सीकर दौरे के दौरान नारा देकर प्रदेश के नेताओं को संदेश दे दिया है। राजस्थान में भाजपा का मुकाबला अशोक गहलोत और कांग्रेस से होना है। सीएम गहलोत ने अपनी योजनाओं के जरिए प्रदेश में मजबूत पकड़ की है। भाजपा ने जनाधार वाले नेताओं को प्रदेश से दूर कर संदेश दिया है कि राजस्थान में चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।
देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications