Rajasthan News: मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, लिए ये बड़े फैसले
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद कम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम बनने के बाद कई अहम एलान किए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में पेपर लीक प्रकरण में सीट का गठन करने, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग टीम का गठन का एलान भी किया है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ ग्रहण में आए पीएम नरेंद्र मोदी,अमित शाह, जेपी नड्डा सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि हम गारंटी घोषणा पत्र की पालना करते हुए आगे काम करेंगे। जिससे राजस्थान की जनता त्रस्त है। उन पर भी खास ध्यान देंगे। सीएम शर्मा ने कहा कि अंत्योदय की योजना को लेकर अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का सहारा बनेंगे। हमारी सरकार किसी भी कीमत पर महिला और बालिका अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार को दूर करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था बनी रहे। यह हमारा प्रमुख विषय रहेगा। हमारी सरकार आने वाले समय में कई मजबूत फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर जिम्मेदारी तय होगी। आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर कठोर करवाई करेंगे। भष्ट्राचार पर जीरो टॉलरेंस पर काम होगा। सम्मान और संवेदनशीलता के साथ शिकायत दूर करेंगे।

पेपरलीक प्रकरण में एसआईटी का गठन
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामलों की जांच के लिए राजस्थान में एसआईटी गठन होगा। ताकि दोषियों को सख्त सजा दे सकें। किसी को नही बक्शा जाएगा। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। जो शामिल थे उन्हें नही छोड़ा जाएगा। सीएम शर्मा ने कहा कि गैंगस्टरों के खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का ADG के नेतृत्व में गठन होगा। कोई भी पात्र व्यक्ति अंत्योदय योजना से वंचित ना हो। इसके लिए मोनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications