Rajasthan News: दिल्ली जाने से पहले सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा में मुलाकात, जानिए क्या है सियासी मायने
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस में पहली सूची का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस ट्रेनिंग कमेटी की बैठक से ठीक पहले जयपुर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात हुई है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
फोटो में नजर आ रही फाइल की चर्चा
दिल्ली जाने से पहले सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। इस मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा टेबल पर रखी फाइल की हो रही है। चर्चा है कि सचिन पायलट और डोटासरा के बीच सरकारी आवास पर करीब एक घंटे बंद कमरे में मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई। यह सामने नहीं आ सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान टेबल पर रखी फाइल में टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों के नाम की सूची हो सकती है।

डोटासरा से मुलाकात के बाद सीधे दिल्ली रवाना
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पीसीसी चीफ डोटासरा से मुलाकात करने के बाद सीधे दिल्ली के लिए निकल गए हैं। दिल्ली में पायलट कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेशभर के तकरीबन 3000 से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की पहली सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications