Rajasthan News: प्रदेश के पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में विकसित होंगी आधारभूत सुविधाएं, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
प्रदेश के 600 नवसृजित पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुविधाओं के लिए 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को स्वीकृति दी है।
Rajasthan News: राजस्थान के 600 नवसृजित पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुविधाओं के लिए 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि से पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में उपकरण एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रति उप केन्द्र 50 हजार रुपए उपकरण तथा 50 हजार रुपए फर्नीचर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इससे राज्य में पशु चिकित्सा सेवा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications