Rajasthan News: असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, जानिए किन मुद्दों पर घेरा
Rajasthan News: असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में सभी के लिए पेट्रोल की कीमत 98 रुपए प्रति लीटर है। हम दिल्ली से 3 हजार किमी दूर हैं और राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर है। अगर राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम और बिजली दरें ज्यादा हैं तो यहां की महंगाई के बारे में सोचिए। असम के सीएम हिमंत बिस्वा कोटा में परिवर्तन यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
असम में लोगों को पेट्रोल 98 रुपए मिल रहा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि असम में लोगों को 98 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है। गुवाहाटी के पेट्रोल के दाम और जयपुर के पेट्रोल के दाम में अंतर कर लीजिए। मुझे जानकर बड़ा आश्चर्य हुआ एक-दो रुपए का फर्क हो सकता है। हम लोग उत्तर पूर्व के हैं। दिल्ली से 3000 किलोमीटर दूर है। लेकिन हमारे यहां पेट्रोल मिलता है 98 रुपए लीटर और राजस्थान में पेट्रोल का भाव है 108 रुपए प्रति लीटर। फिर मैंने सोचा हो सकता है कि पेट्रोल में कोई गड़बड़ी है। तब डीजल के दाम के बारे में विचार आया। राजस्थान में डीजल के दाम भी 93 रुपए प्रति लीटर है। असम में डीजल 90 रुपए प्रति लीटर मिलता है। डीजल में भी 3 रुपए का फर्क है। असम में बिजली का भाव भी राजस्थान से कम है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम ज्यादा है। फिर विकास कैसे होगा।

चुनाव के पहले बांट रहे हैं मुफ्त मोबाइल और राशन
Recommended Video
सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि वह 22 साल कांग्रेस में रहे और वह कांग्रेस की रगरत से वाकिफ है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस राजस्थान में चुनाव का खर्च उठाने और जेब भरने के लिए ही मुफ्त अन्नपूर्णा पैकेट और मोबाइल बांट रही है। इन्हें बांटना ही था तो सरकार बनने के बाद बांट देते। अंतिम तीन महीना में इन्हें क्यों बांटा जा रहा है। उन्होंने अन्नपूर्णा पैकेट की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैकेट घटिया क्वालिटी के दिए जा रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी की सरकार अच्छी क्वालिटी के पैकेट बनवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications