Rajasthan News : महिला निधि से ऋण पर मिलेगा 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में महिला निधि के जरिए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को दिए जाने वाले ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। सीएम गहलोत ने इसके तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 12 करोड़ रुपए के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के मुताबिक स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 2 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध होने वाले एक लाख रुपए तक के ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। सीएम गहलोत के इस निर्णय से समूह की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक उन्नति मिलेगी। सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।
निधि के माध्यम से महिलाओं को सुगमता
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने राज्य के स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय प्रबंधन के लिए 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला निधि की शुरूआत की थी। निधि के माध्यम से महिलाओं को सुगमता से रोजमर्रा की आवश्यकता एवं स्वरोजगार हेतु सुलभ व पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications