Rajasthan News: प्रदेश में 50 पक्षीघरों का होगा निर्माण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।
उदयपुर के गुलाब बाग की तर्ज पर बनेगा पक्षीघर
उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर ये पक्षीघर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन एवं विदेशी पक्षियों के क्रय हेतु प्रति पक्षीघर 87 लाख रूपए का व्यय होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इसी राशि में से एक-एक लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल, लव बर्ड तोता, बजरिगर, गिनी फाउल आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय एवं घायल पक्षियों का उपचार एवं संवर्द्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications