Rajasthan News: बयाना में अंडरपास निर्माण के लिए 11.98 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान में सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर के बयाना में अंडरपास निर्माण के लिए 11.98 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
बजट घोषणा पर हुआ अमल
सीएम गहलोत के निर्णय से बयाना में अंडरपास का निर्माण हो सकेगा। अंडरपास निर्माण से आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा समय की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने पूर्व में इस संबंध में बजट घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications