Rajasthan News: भाजपा के 108 विधायक पहुंचे पार्टी मुख्यालय, थोड़ी देर बाद चमक जाएगी इस नेता की किस्मत
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री के फैसले की घड़ी आ गई है। कुछ ही देर बाद विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर एलान हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जिस तरह मुख्यमंत्री का चयन किया गया है। उसके बाद राजस्थान के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। अब प्रदेश में पुराने नाम की बजाय नए नाम की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच गए हैं। पार्टी मुख्यालय पर विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक 108 विधायक भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा।
राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे के बीच मंत्रणा
जयपुर में होटल ललित में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे के बीच मंत्रणा चल रही है। राजनाथ सिंह और वसुंधरा के बीच अकेले बातचीत हो रही है। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह वसुंधरा राजे से समझाइए इसकी कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रमन सिंह और शिवराज सिंह से मुख्यमंत्री का नाम का प्रस्ताव रखवाया गया। ठीक उसी तरह वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखने के लिए मनाया जा रहा है। इसके अलावा उनसे राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा की जा रही है।

पार्टी नेताओं के जयपुर पहुंचने का सिलसिला तेज
राजस्थान में मुख्यमंत्री के फैसले समय करीब आ चुका है। पार्टी पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में विधायक दल की बैठक आहूत हो जाएगी। इसके बाद नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया जाएगा। इसी बीच राजस्थान से जुड़े पार्टी नेताओं के जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर बुलाया गया है। वह 3 बजे जयपुर पहुंच जाएंगे। पार्टी महासचिव सुनील बंसल भी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। चर्चा है कि वह भी जयपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर नेताओं की धड़कनें तेज हो गई है। राजस्थान में सीएम पद को लेकर किस नेता की किस्मत चमकेगी इसका फैसला कुछ देर बाद हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications