Rajasthan News : मंहगाई राहत शिविर में हैरिटेज निगम में हुए 10428 पंजीयन, सीएम गहलोत की हो रही सराहना

प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए शुरू हुए महंगाई राहत कैंप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

mahangai rahat caimp

Rajasthan News : राजस्थान में विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए शुरू हुए महंगाई राहत कैंप निरंतर रूप से लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। नगर निगम जयुपर हैरिटेज के अतंर्गत क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप आमजन को अपनी ओर आकर्षित करते हुए नजर आ रहे हैं एवं स्थापित किए गये गए जगह कैंप में लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पहल की सराहना भी कर रही हैं। महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि महंगाई राहत शिविर में निगम हैरिटेज के चारों जोनों से कुल 10428 का पंजीयन हुआ। जिसमें हवामहल-आमेर जोन के 2042, सिविल लाईन जोन के 3570, आदर्श नगर जोन के 2221 व किशनपोल जोन के 2595 पंजीयन हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+