राजस्थान: प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होगी सरसों और चने की खरीद, 94 हजार किसानों ने कराया पंजीयन

प्रदेश में एक अप्रैल से सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होगी। इसके लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने यह जानकारी दी है।

ashok gehlot

राजस्थान में एक अप्रैल से सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि अब तक 94 हजार से अधिक किसानों ने ई-मित्र या संबंधित खरीद केन्द्र के माध्यम से फसल बेचने के लिए पंजीयन करवाया है। मंत्री आंजना के अनुसार समर्थन मूल्य पर रबी सीजन 2023-24 में भारत सरकार ने राज्य में चना खरीद का लक्ष्य 6.65 लाख मीट्रिक टन एवं सरसों खरीद का लक्ष्य 15.19 लाख मीट्रिक टन रखा है। सरसों का समर्थन मूल्य 5,450 रुपये तथा चना कामूल्य 5,335 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है। प्रदेश में दोनों फसलों के लिए 634-634 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सरसों के लिए 34,047 तथा चना के लिए 60,047 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+