राजस्थान निकाय चुनाव 2021 : कुचामन में कांग्रेस की 'हाइब्रिड' जीत, देखिए बाकी निकायों के क्या रहे नतीजे?
जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव 2021 में रविवार को 'मुखिया' चुने गए हैं। अजमेर नगर निगम समेत 90 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। नागौर की कुचामन नगर पालिका पर 38 साल बाद कांग्रेस का कब्जा हुआ है। यहां कांग्रेस के हाइब्रिड उम्मीदवार आसिफ खान ने बीजेपी ने दिग्गज नेता हरीश कुमावत को हरा दिया।

हरिश कुमावत 4 बार बीजेपी के विधायक रह चुके हैं, लेकिन नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के हाईब्रिड फार्मीले के आगे उनकी एक नहीं चली और बीजेपी 38 साल बाद कुचामन में हार गई। इसके अलावा बीकानेर के नोखा में एक बार फिर नारायण झंवर ने एनसीपी के बैनर तले जीत हासिल की है।

देशनोक में कांग्रेस के ओमप्रकाश मूंदड़ा को अध्यक्ष चुना गया
बीकानेर जिले के देशनोक में कांग्रेस के ओमप्रकाश मूंदड़ा को अध्यक्ष चुना गया है और श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी के मानमल शर्मा ने जीत हासिल की है। उदयपुर के सलूंबर में कांग्रेस का झंडा लहराया, वहीं फतहनगर में बीजेपी की फतह हुई है और भींडर में जनता सेना का बार्ड बना है। बूंदी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की बम्पर जीत हुई है।बूंदी नगर परिषद सहित सभी 6 निकाय में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। यहां बीजेपी का पूरी तरह से सुफड़ा साफ हो गया है। नागौर नगर परिषद में निर्दलीय मीतू बोथरा को सभापति चुना गया है। उन्होंने कांग्रेस की ममता भाटी को 8 वोट से हराया।

सीकर के नगर पालिका चुनावों में 6 पर कांग्रेस
सीकर के नगर पालिका चुनावों में 6 पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र डोटासरा में कांग्रेस का बोर्ड बना है। इसके अलावा संगरिया नगरपालिका में कांग्रेस के सुखवीर सिंधु, पीलीबंगा में कांग्रेस के सुखचैन सिंह, रावतसर में कांग्रेस के श्याम सुंदर, नोहर में कांग्रेस की मोनिका और भादरा में भी कांग्रेस के दाऊद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

प्रतापगढ़ नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बना
चित्तौड़गढ़ की कपासन नगर पालिका में निर्दलीय एजाज अहमद वोटिंग के दौरान बीजेपी के पाले में कूद गए और उनके समर्थन से यहां बीजेपी का बोर्ड बन गया है। यहां 25 में से बीजेपी के 12, कांग्रेस के 11 और दो निर्दलीय पार्षद जीते थे। प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में कांग्रेस का बोर्ड बना है जबकि प्रतापगढ़ नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बना है। झुंझुनूं जिले के मंडावा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के नरेश सोनी चेयरमैन बने हैं।

634 वार्डों में निर्दलीयों की जीत
दरअसल, राजस्थान के 90 निकायों के 3 हजार 35 वार्डों के लिए हुए चुनाव परिणाम में बीजेपी को 1 हजार 1 सौ 40 वार्ड में जीत मिली। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 1 हजार 1 सौ 97 वार्डों में जीत मिली जबकि 634 वार्डों में निर्दलीयों की जीत हुई।












Click it and Unblock the Notifications