राजस्थान के चिकित्सा मंत्री बोले-'तंबाकू से ही कैंसर नहीं होता, मेरे गांव में लोग वर्षों से खा रहे'
जयपुर, 5 फरवरी। कैंसर दिवस 2022 के मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए और लोगों को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया। कैंसर दिवस कार्यक्रम में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना कैंसर को लेकर विशेषज्ञों की थ्योरी ही पलट दी।

चिकित्सा मंत्री मीना का कहना है कि तंबाकू से ही कैंसर नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेरे गांव में लोग वर्षों से दिनभर तंबाकू खाते हैं। कई साल से तंबाकू खाने के बाद भी उनको कुछ नहीं हुआ। ये बात गलत है कि तंबाकू से कैंसर होता है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने कह कि कैसे तंबाकू की ही बजाय अन्य किसी भी चीज से हो सकता है। शहरों में कौन तंबाकू पीता है?
उन्हें भी तो कैंसर हो जाता है। जो बीड़ी नहीं पीते। उनको भी कैंसर हो जाता है। किसी भी कारण से कैंसर हो सकता है। मंत्री के तर्क के इत्तर अकेले राजस्थान में तंबाकू से खाने के बार कैंसर की चपेट में आकर 50 हजार से लोगों की सालभर में मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications