जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : कांग्रेस 961, BJP 737 सीटों पर जीती, यहां जानिए सभी निकायों का रिजल्ट

Google Oneindia News

जयपुर। स्थानीय निकाय चुनाव 2019 में राजस्थान कांग्रेस ने बाजी मारी है। प्रदेश की 49 निकायों में कांग्रेस प्रत्याशी 961 सीटों पर जीते हैं, जो भाजपा प्रत्याशियों की जीत से 224 ज्यादा है। भाजपा के खाते में कुल 737 सीटें आई हैं। वहीं, 386 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है।

rajasthan local body elections 2019 results district wise list

राजस्थान निकाय चुनाव : झुंझुनूं सांसद की बेटी जीतीं , जानिए अन्य जगहों पर किसने मारी बाजीराजस्थान निकाय चुनाव : झुंझुनूं सांसद की बेटी जीतीं , जानिए अन्य जगहों पर किसने मारी बाजी

स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल शुरू हो गया। बता दें कि राजस्थान की 49 शहरी निकायों में चुनाव हुए हैं। 16 नवबंर को वोट डाले गए। 19 नवबंर को मतगणना हुई है। अब 26 नवंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव होंगे और 27 नवंबर को उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे।

2105 वार्डों के चुनाव नतीजे घोषित

कांग्रेस - 961 वार्डों में जीती
भाजपा - 737 वार्डों में जीती
निर्दलीय - 386 वार्डों में जीती
बसपा-16 वार्डों में जीती
माकपा - 2 वार्डों में जीती
एनसीपी - 3 वार्डों में जीती

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : यहां के मतदाता वोट डालने पहुंचे श्मशान घाट, जानिए क्योंराजस्थान निकाय चुनाव 2019 : यहां के मतदाता वोट डालने पहुंचे श्मशान घाट, जानिए क्यों


निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के मायने

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा वार्डों में हुई जीत राजस्थान कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी के समान है, क्योंकि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश की 200 में से 99 सीटें जीतकर सत्ता में आई अशोक गहलोत सरकार जीत का यह सिलसिला लोकसभा चुनाव 2019 में जारी नहीं रख पाई थी। लाेकसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त वापसी करते हुए कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया था और राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा ने जीते। राजस्थान के मंडावा और खींवसर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी कांग्रेस को मंडावा सीट पर ही जीत मिली थी। अब नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के चुनावों में राजस्थान कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।


परिणाम सरकार के विकास का प्रमाण-पायलट

प्रदेश में हुए नगर निकायों के चुनाव पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी प्रतिक्रिया दी और परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। सचिन पायलट ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में जीत राजस्थान सरकार के विकास का प्रमाण है।

Comments
English summary
rajasthan local body elections 2019 results district wise list
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X