राजस्थान: प्रदेश में जालोर-बागरा सड़क होगी 4 लेन, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान में गहलोत सरकार उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सुनियोजित सड़क विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएम गहलोत ने जालोर-बागरा सड़क को चौड़ा करने के लिए 53.22 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं सुनियोजित सड़क तंत्र विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर-बागरा सड़क को चौड़ा करने के लिए 53.22 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव अनुसार जालोर से बागरा तक 18 कि.मी. लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। यह निर्माण कार्य जालौर-रामसीन-जसवंतपुरा-रेवदर बीओटी सड़क परियोजना का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने जालोर-बागरा सड़क को 4 लेन करने की घोषणा की थी। जिसकी क्रियान्विति में उक्त स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications