Rajasthan का जयपुर बनेगा लैपर्ड कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड, सेलिब्रिटीज को रास आ रहा जयपुर का लैपर्ड सफारी

राजस्थान का जयपुर लैपर्ड कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड बनने जा रहा है। देश विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए जयपुर लैपर्ड सफारी का हब बनने जा रहा है।इंसानी बस्ती के बीच वन्यजीव के संरक्षण के लिए जयपुर अनूठी मिसाल है।

Rajasthan का जयपुर शहर इंसान और वन्यजीवों के तालमेल के लिए दुनिया में अनूठी मिसाल कायम करने जा रहा है। करीब 65 लाख की इंसानी आबादी और 100 से अधिक वाइल्ड लैपर्ड्स अब जयपुर की पहचान बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार जल्द ही जयपुर को लैपर्ड कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड घोषित कर सकती है। आईयूसीएन के चेयरमैन और वर्ल्ड विल्डरनेस कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वैन्स मार्टिन ने भी जयपुर को लैपर्ड कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड घोषित करने की हिमायत की है।

jaipur laipard

विश्व वन्य जीव जगत में जयपुर की अलग पहचान

जयपुर में इंसानी बस्ती के बीच वाइल्ड लैपर्ड्स के शांत और संतुलित संरक्षण ने शहर की विश्व वन्य जीव जगत में एक अलग ही पहचान बना दी है। देश के सबसे बड़े भूभाग का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2 लैपर्ड रिजर्व है और तीसरा जल्द शुरू होने जा रहा है। जिन लैपर्ड्स को देखने के लिए वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट दर्जनों घंटे और कई दिन जंगल में बिताते हैं। फिर भी लैपर्ड्स की साइटिंग में उन्हें निराशा हाथ लगती है। ऐसे वाइल्ड लाइफर्स के लिए जयपुर गोल्डन अपॉर्चुनिटी है, लैपर्ड साइटिंग की। यहां झालाना लैपर्ड रिजर्व में लैपर्ड्स साइटिंग के 90 फीसदी से ज्यादा अवसर है। झालाना लैपर्ड की झलक देखने के शौकीनों की पहली पसंद बन गया है।

jaipur laipard

सेलिब्रिटी के लिए हब बना जयपुर का लैपर्ड सफारी

जयपुर के लैपर्ड सफारी देश-विदेश के सेलिब्रिटी के लिए हब बन गया है। यहां संजय दत्त, रवीना टंडन, रणदीप हुड्डा, कुणाल खेमू, रितेश देशमुख, सचिन तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर, रूप कुमार और सोनाली राठौड़ सहित बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों के लिए मोस्ट फेवरेट प्लेस बन गया है। झालाना लैपर्ड रिजर्व में 45 से अधिक और आमागढ़ रिजर्व में 20 से अधिक लैपर्ड है। नाहरगढ़ सेंचुरी में 30 से अधिक, जमवारामगढ़ और कानोता से बस्सी क्षेत्र में भी 50 से अधिक लैपर्ड्स हैं।

jaipur laipard

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+