राजस्थान: जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों ने देखा जोधपुर, सम्मेलन में इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
राजस्थान का जोधपुर में जी-20 सम्मेलन के मेहमानों की मेजबानी कर रहा है। जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों ने शुक्रवार की सुबह जोधपुर विरासत के दर्शन किए।
राजस्थान के जोधपुर में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विदेशी मेहमान भी शिरकत कर रहे हैं। जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों ने शुक्रवार की सुबह जोधपुर विरासत के दर्शन किए।

इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
जी-20 की बैठकों के दौरान सोशल इवेंट भी हो रहे हैं। इसमें जी-20 के डेलीगेट हिस्सा ले रहे हैं। श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बैठक में तीन थीम पर चर्चा हो रही है। जिसमें सोशल प्रोटक्शन के लिए कैसे फाइनेंसिंग की जाए। इकोनॉमी के वर्कर्स को कैसे प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। वही पूरी दुनिया में स्किल्स को लेकर चर्चा की जा रही है। लेबर के मुद्दों के अलावा सोशल इवेंट में स्किलिंग पर भी चर्चा हो रही है। इन सभी में टेक्निकल इनपुट, वर्ल्ड बैंक व नीति आयोग, वीवी गिरी नेशनल लेबर संस्थान, कौशल विकास मंत्रालय का भी योगदान शामिल है।

जोधपुर के प्रमुख चौराहों पर की गई सजावट
जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर और अंदर मेहरानगढ़ फोर्ट के कटआउट लगाए गए हैं। होटल चंद्र इन की ओर से पांच बत्ती सर्किल को बांधनी थीम से सजाया गया है। इसके अलावा रोटरी मिड टाउन की ओर से कमला मेहता सर्किल पर स्वागत द्वार बनाया गया है। यहां रंग-बिरंगे जूट बास्केट और फूलों की डेकोरेशन की गई है। रिक्तिया भेरूजी चौराहा पर योगा थीम से सजावट की गई है।













Click it and Unblock the Notifications