राजस्थान : लेडीज टॉयलेट में घुसे गहलोत के मंत्री का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी
जयपुर। राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा का लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गये हैं।
Recommended Video

19 सेकेंड का वीडियो
बता दें कि परसादीलाल मीणा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री लेडीज टॉयलेट से हाथ धोकर बाहर आते हुए दिख रहे हैं। 19 सेकेंड के इस वीडियो में बाहर आते वक्त मंत्री को एक व्यक्ति टोकते हुए भी दिख रहा है। फिलहाल वीडियो कहां का है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

टॉयलट में एक महिला भी बाहर निकलती दिखी
जिस लेडीज टॉयलेट का उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा इस्तेमाल करते दिखे। उनके बाहर आते है। उस टॉयलट में एक महिला भी बाहर निकलती हुई साफ दिख रही है। साफ अक्षरों में महिला शौचालय लिखा हुआ था। बता दें। वीडियो में मंत्री जैसे ही लेडीज टॉयलेट से बाहर निकलते हैं, वैसे ही वीडियो बना रहा व्यक्ति मंत्री को टोकता है और कहता है, गुरुदेव थोड़ा ऊपर तो गौर कर लेते।

सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
बता दें कि मंत्री जी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लेडीज टॉयलेट के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा को खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि मंत्री को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अगर मंत्री ही महिलाओं का मान भंग करेंगे तो दूसरों से क्या अपेक्षा करेंगे। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते, लेकिन यह वीडियो इन दिनों जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications