राजस्थान: मंत्री गोविंद मेघवाल ने सीएम गहलोत की सराहना, कहा "मुख्यमंत्री ने प्रदेश को दिया सर्वश्रेष्ठ बजट"
राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गहलोत सरकार के बजट की तारीफ की है। मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि सीएम गहलोत ने प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ बजट दिया है।

राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि राज्य का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ बजट दिया है। जिसकी चर्चा पूरे देश में है। आपदा प्रबंधन मंत्री शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार द्वारा की बजट घोषणाओं और इनके क्रियान्वयन की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का महंगाई राहत पैकेज दिया है। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ एनएफएसए परिवारों को निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट देना, 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना और घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और किसानों को 2 हजार यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध करवाना जैसी घोषणाएं प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमित परिवारों के बीमा का दायरा बढ़ाकर 10 से 25 लाख करना तथा दुर्घटना बीमा की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख करना गहलोत सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष राजकीय कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा की थी। जिसका पूरे देश में स्वागत हुआ था। मंत्री मेघवाल ने बताया कि अब तक 600 से अधिक सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके परिवार को ओपीएस का लाभ दिया जा चुका है। मनरेगा के तहत 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार देना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने जैसी घोषणाएं महत्त्वपूर्ण थी।












Click it and Unblock the Notifications