राजस्थान: गहलोत सरकार दे रही किसानों को मुफ्त बीज, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ
राजस्थान में मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों की राज्य सरकार बीज उपलब्ध करवाएगी। किसानों को बीज आरएसएससी से उपलब्ध करवाया जाएगा।
राजस्थान में मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना शुरू की गई है। इसके मुताबिक कृषि विभाग को लक्ष्य दिया जाता है। जिसके अनुसार कृषि विभाग द्वारा 30 से 50 किसानों का समूह बनाया जाता है। किसानों को आरएसएससी से निशुल्क बीज उपलब्ध करवाया जाता है। बुवाई के बाद समूह के सभी किसानों को तीन प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसके बाद लाभान्वित किसानों द्वारा तैयार किए बीज किसानों को विक्रय किया जाता है।

छोटे किसान होंगे लाभान्वित
स्वावलंबन बीज योजना के अनुसार छोटे किसानों को 50% तक अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। वही सामान्य किसान को 25% अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा खाद्य, दवा और कृषि यंत्र पर भी हर राज्य की सरकारें अपने हिसाब से अनुदान पर देती है। जो अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग होता है।
मिनीकिट वितरण के जरिए मिलेंगे बीज
मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के तहत राष्ट्रीय तिलहन एवं ऑयल परमिशन तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा मिनी किट वितरण किया जाता है। मिनी किट का आयोजन राजस्थान के विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए फसल की उपज एवं गुणवत्ता के आधार पर किस्म चयन में सहायक होती है। कमजोर वर्ग के कृषकों को मिनट के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications