राजस्थान : अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र का ट्वीट चर्चा में, पिता पर लगाए ये आरोप
जयपुर, 31 मई। राजस्थान के भरतपुर जिले की डीग कुम्हेर सीट विधायक और अशोक गहलोत सरकार में पर्यटन मंत्री रहे विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध का एक और अजीब ट्वीट सामने आया है। इसमें अनिरुद्ध एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने अपने ही पिता पर निशाना साधा है।

अनिरुद्ध ने लिखा है कि मैं अपने पिता से 6 सप्ताह से नहीं मिला हूं। मेरे पिता मेरी माता को लेकर वायलेंट हो गए हैं। शराब के नशे में उन दोस्तों के कारोबार को नष्ट कर दिया है जो मेरा समर्थन कर रहे हैं। यह केवल राजनीतिक विचारधाराओं का अंतर नहीं है।

बता दें कि अनिरुद्ध एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। अभी तक तो उनका भाजपाई प्रेम दिखाई दे रहा था लेकिन अब यह उनका थोड़ा सा हटकर ट्वीट है। इससे पहले सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं के बयान को अनिरुद्ध रिट्वीट कर रहे थे।
रिट्वीट का सीधा सा अर्थ है कि आप उस बयान से सहमत हैं हालांकि वो क्या चाहते हैं उनके मन में क्या है? इसके साथ ही उनका आगे क्या कदम होगा? इस बारे में वो ही बता सकते हैं लेकिन जो संकेत हैं वो कुछ अलग तरह के हैं।












Click it and Unblock the Notifications