राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने स्व. माधवराव सिंधिया को जयंती पर किया याद, ट्विटर पर साझा की फोटो
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने बड़े भाई स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर फोटो स्मृति साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जनहृदय सम्राट व जन-जन के प्रिय बड़े भाई स्व. माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें सादर चरण वंदन। कल भाई दूज का पर्व था और आज आप की जयंती है। इस संयोग ने आप की स्मृतियों के सागर को और अधिक गहरा कर दिया है। भैया ! आपकी कमी मेरे जीवन में सदा बनी रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications