राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जताया आभार, पीएम समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जन्मदिवस के मौके पर बधाई देने वालों का आभार जताया है। वसुंधरा राजे को प्रधानमंत्री, राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष सहित अनेक राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जन्मदिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया है। पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे जन्मदिन पर मिली ढेर सारी शुभकामनाएं व प्रेम के लिए समस्त शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। आपकी यह सत्कामनाएं ही मेरे जीवन भर की पूंजी है। जो मुझे निरंतर राष्ट्रोत्थान तथा जन कल्याण के मार्ग पर चलते रहने की सीख देती है।'
पीएम मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित अनेक राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है। वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन इस बार वसुंधरा राजे ने होली के चलते 4 मार्च को चूरू जिले के सालासर धाम में अपने जन्मदिवस का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजे समर्थकों ने पहुंचकर बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications