Rajasthan Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल के बाद सीएम भजन लाल का बड़ा दावा, जानिए क्या बोले

Rajasthan lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश की जनता दुनिया में भारत के बढ़ते कद को देख सकती है। लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। बीजेपी भारी बहुमत के साथ वापस आ रही है। हम राजस्थान में सभी 25 सीटें जीत रहे हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दावा किया है कि 4 जून को हमारी पार्टी 400 सीट जीतने जा रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में भारत का बढ़ता हुआ गौरव देश की जनता को देख रहा है। देश की जनता जानती है। मोदी जो कहते हैं। वह करते हैं। हर बार के परिणाम बताते हैं। लेकिन जब सीटें आती है तो ज्यादा आती हैं। भाजपा 4 जून को बहुत बड़े बहुमत के साथ आ रही है।

Rajasthan

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि राजस्थान में 25 की 25 सीटें बीजेपी जीतेगी। राजस्थान की जनता ने जिस तरह भाजपा और मोदी पर भरोसा जताया है। उससे 25 की 25 सीट भाजपा को मिलने जा रही है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने राजस्थान में सभी 25 सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार इस बार भाजपा यहां 25 सीटें हासिल नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+