राजस्थान: राजकीय विश्राम भवनों के कार्मिकों को मिलेगा पदोन्नति का मौका, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी विश्राम भवनों के कार्मिकों को पदोन्नति देने के लिए नवीन पदों के सृजन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे अधीनस्थ पदों के कार्मिकों को भी लाभ होगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्राम भवनों में कार्यरत कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए संवर्ग में शेफ, असिस्टेंट शेफ तथा सर्विस सुपरवाइजर के नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत ने उक्त पदों के लिए आवश्यक न्यूनतम अर्हता का भी अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के मुताबिक संवर्ग में शेफ एवं सर्विस सुपरवाइजर के 15-15 पद, असिस्टेंट शेफ के 22, असिस्टेंट कुक के 14 तथा हेड वेटर के 39 पदों सहित कुल 105 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। साथ ही देशी कुक तथा मशालची का पदनाम परिवर्तित कर कुक तथा असिस्टेंट कुक किया जाएगा। गहलोत के इस फैसले से विश्राम भवनों में अधीनस्थ सेवा के पदों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे कार्मिकों का मनोबल मजबूत होगा।













Click it and Unblock the Notifications