Rajasthan Congress ने अब तक जारी क्‍यों नहीं की Candidates List, कौनसे नेता रिश्‍तेदारों के लिए मांग रहे टिकट?

First list of Congress candidates in Rajasthan Assembly elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्‍थान कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची का सबको इंतजार है।

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। राजस्‍थान चुनाव 2023 में भाजपा ने अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी भी कर दी, मगर कांग्रेस ने अभी तक पत्‍ते नहीं खोले हैं। कई नेता अपने रिश्‍तेदारों के लिए भी टिकट की मांग कर रहे हैं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची में देरी क्‍यों हो रही है? क्‍या सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी मनमुटाव का असर अब टिकटों पर पड़ रहा है? या फिर उम्‍मीदवारों की सूची देर से जारी करने की कांग्रेस की कोई रणनीति है? हर कोई इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहता है।

Rajasthan Congress

3-3 नामों का पैनल आलाकमान के पास पहुंचा

राजस्‍थान में सत्‍ता की वापसी के लिए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। कांग्रेस नेता यह भी दावा करते नजर आते हैं कि अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच अब कोई मनभेद व मतभेद नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। तीन-तीन नामों का पैनल आलाकमान के पास भेजा चुका है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी होगी लिस्‍ट

सूत्रों के अनुसार राजस्‍थान कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट समेत 17 प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में स्‍टेट लेवल पर स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकटों पर मंथन किया है। अब 17 अक्‍टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्‍तावित है। उस बैठक के बाद राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची जारी हो सकती है।

टिकट वितरण में गहलोत-पायलट में किसकी चलेगी?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के टिकट के लिए अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे की ओर से एक साथ पैनल में नाम भेजे गए हैं। अब आलाकमान तय करेगा कि किसको कहां से टिकट दिया जाए और किसका कहां से टिकट काटा जाए? अभी तक तो गहलोत व पायलट खेमे में से किसी की चलती नजर आ रही है। आलाकमान ने अपने स्‍तर पर भी सर्वे करवाया है, जो टिकट का आधार बनेगा। हालांकि पूरी स्थिति टिकट घोषित होने के बाद साफ हो सकेगी।

नेता किसके लिए कहां से मांग रहे टिकट?

  • शांति धारीवाल बेटे अमित धारीवाल के लिए कोटा उत्‍तर से
  • हेमाराम चौधरी बेटी सुनीता चौधरी के लिए गुढामालानी से
  • अमीन खां बेटे शेर मोहम्‍मद के लिए शिव से
  • दीपेंद्र सिंह शेखावत बेटे बालेंदु शेखावत के लिए श्रीमाधोपुर से
  • महादेव सिंह बेटे गिरिराज सिंह के लिए खंडेला से
  • महेश जोशी बेटे रोहित जोशी के लिए हवामहल से
  • गुरमीत सिंह कुन्‍नर बेटे रूपेंद्र सिंह के लिए करणपुर से
  • परसराम मोरदिया बेटे राकेश-महेश मोरदिया के लिए धोद से
  • जितेंद्र सिंह बेटी सोनिया सिंह के लिए खेतड़ी से
  • बाबूलाल बैरवा बेटे अवधेश बैरवा के लिए कठूमर
  • गंगादेवी बेटे रवि के लिए बगरू से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+