राजस्थान कांग्रेस ने जारी की 13 जिलाध्यक्षों की सूची, जानिए पांच जिलों में क्यों नहीं बदला अध्यक्ष?
जयपुर, 1 दिसम्बर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद अब संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान कांग्रेस ने एक दिसम्बर 2021 को सूबे के 13 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। एक कोषाध्यक्ष और दो प्रवक्ता भी बनाए गए हैं। सीताराम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आर सी चौधरी और स्वर्णिम चतुर्वेदी को प्रवक्ता बनाया है।

राजस्थान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
1. योगेश मिश्रा अलवर जिला अध्यक्ष
2. रामचंद्र मीणा बारां जिला अध्यक्ष
3. फतेह खान बाड़मेर जिला अध्यक्ष
4. यशपाल गहलोत बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष
5. रामजीलाल ओड दौसा जिला अध्यक्ष
6. उम्मेद सिंह तंवर जैसलमेर जिला अध्यक्ष
7. वीरेन्द्र सिंह गुर्जर झालावाड़ जिला अध्यक्ष
8. हीराराम मेघवाल जोधपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष
9. सलीम खान जोधपुर शहर उत्तर जिला अध्यक्ष
10. नरेश जोशी को जोधपुर शहर दक्षिण जिला अध्यक्ष
11. जाकिर हुसैन नागौर जिला अध्यक्ष
12. हरिसिंह राठौड़ राजसमंद जिला अध्यक्ष
13. सुनीता गठाला सीकर जिला अध्यक्ष
वर्तमान जिलाध्यक्ष को ही दुबारा नियुक्त
बता दें कि इस बार राजस्थान कांग्रेस ने नए बने दो नगर निगम जोधपुर में दो जिलाअध्यक्ष बनाए हैं। इनमें से बाड़मेर, बीकानेर (शहर), दौसा, जोधपुुर ग्रामीण और नागौर में वर्तमान जिलाध्यक्ष को ही दुबारा नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से बचे हुए जिलों में भी जल्द जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य नियुक्तियां भी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications