राजस्‍थान कांग्रेस कमेटी की लिस्‍ट जारी, 25 जिलाध्यक्षों समेत अन्‍य पदाधिकारियों की नियुक्ति

Rajasthan Congress Committee List: राजस्थान कांग्रेस कमेटी की नई सूची में 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव और 25 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

Rajasthan Congress: राजस्‍थान कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 के मोड में आ गई है। पहले आलाकमान ने दिल्‍ली मुख्‍यालय में बैठक कर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच सुलह करवाई और राजस्‍थान कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की लंबी-चौड़ी सूची जारी है।

राजस्‍थान कांग्रेस कमेटी की नई सूची में 48 महासचिव, 121 सचिव, 25 जिलाध्‍यक्ष और 21 उपाध्‍यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्‍यक्षों के पद सचिन पायलट-अशोक गहलोत के बीच सियासी खींचतान के चलते लंबे समय से खाली पड़े थे। अब ललित तुनवाल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

Rajasthan Congress Committee

कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद रार्ष्‍टीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार देर शाम को सूची जारी की है। इस पर राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त कर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों दिल्‍ली में कांग्रेस नेताओं की राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें कहा गया था कि राजस्‍थान में पूरी कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। टिकटों की सूची भी सितम्‍बर के प्रथम सप्‍ताह में जारी कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में अभी और भी नियुक्तियां होनी हैं। जल्द ही एक और लिस्ट जारी हो सकती है। कांग्रेस इस बार बिना सीएम फेस के चुनाव मैदान में उतरेगी। जीताऊ उम्मीदवार को टिकट प्राथमिकता मिलेगी। इसके लिए कई दौर का सर्वे हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+