राजस्थान: सीएम गहलोत की योजनाओं से आमजन खुश, मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर जताया आभार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रदेश के विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने बजट घोषणा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताया है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने आभार जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका अभिनंदन किया। आमजन ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। कृषक कल्याण, सामाजिक और आर्थिक उत्थान, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मासिक राशन किट, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन योजना, सामूहिक विवाह अनुदान, वीर तेजाजी बोर्ड के गठन एवं खेल प्रोत्साहन नीतियों सहित अन्य योजनाओं से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सीएम गहलोत ने इस अवसर पर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके अभाव-अभियोग सुने। साथ ही अधिकारियों को निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+